सरई में हरियाली का संकल्प, नगर परिषद ने किया पौधरोपण

सरई: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद सरई द्वारा वार्ड क्रमांक 3 स्थित सामुदायिक भवन पार्क परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर किया गया।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधों की नियमित देखभाल तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की सामूहिक शपथ भी ली।नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सिंह ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए। वहीं सीएमओ सुरेंद्र सिंह उईके ने कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की नींव है।

उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर पार्षद मनकुमारी बसोर, रमापति जायसवाल, प्रेम सिंह भाटी, सुमन सिंह, महिपाल सिंह, बबलू अग्रहरि, संतोष जायसवाल सहित नगर परिषद कार्यालय के संजय, मीना रावत, इंजीनियर उदित साहू, भगोले साकेत, विनय साकेत तथा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि हरित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है और वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

Next Post

पुष्पा स्टाइल में तस्करी: सुठालिया में नाले के अंदर छिपाई गई सागौन की 85 सिल्लियां जब्त

Sat Jun 6 , 2026
सुठालिया: चंदन तस्करी की वारदातों के किस्सों के लिए मशहूर पुष्पा फिल्म के तरीकों को इन दिनों कई इमारती और प्रतिबंधित लकड़ियों के तस्कर अपना रहे है. कभी वाहनों में तो कभी नदी, नालों के रास्तों इसे बहाकर मुकाम लगाया जाने लगा है. ऐसा ही मामला सुठालिया वनवृत्त में सामने […]

You May Like