इस्कॉन मंदिर में राधाष्टमी के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़

नोएडा 31 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 33 इस्कॉन मंदिर में आज राधाष्टमी के उपलक्ष्य पर श्रद्धा की उमड़ी भीड़,

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद राधाष्टमी के अवसर नोएडा इस्कॉन मंदिर सजधज कर तैयार होता है जहां सुबह से विदेशी भक्तों सहित हजारों की संख्या में पूजा के लिए भीड़ बढ़ती रहती है।

नोएडा इस्कॉन मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से मालाएं तैयार की जाती है जो राधाष्टमी आरती के समय श्री कृष्ण और राधा जी को पहनाई जाती हैं इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन होता है।

आरती के उपरांत इस्कॉन मंदिर में राधा बनकर आई युवतियां रास लीलाओं का मंचन करती हैं इस दृश्य के नाट्य रूपांतरण से मौजूद हजारों श्रद्धालु नृत्य करने लगते हैं परिसर भक्ति गीत और तालियां से गूंज उठता है।

इस आयोजन के तहत सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी सहित पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रहती है। मंदिर के आस पास यातायात सुचारू रखने में यातायात पुलिस द्वारा सहयोग किया जाता है।

Next Post

एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फेलिक्स ऑगर अलियासिमे यूएस ओपन के चौथे दौर में

Sun Aug 31 , 2025
न्यूयॉर्क, 31 अगस्त (वार्ता) कनाडा के स्टार टेनिस खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर अलियासेम ने अपने करियर के एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर यूएस ओपन 2025 के चौथे दौर में जगह बना ली है। लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में शनिवार रात खेले गये मुकाबले […]

You May Like