बड़ी बजरिया की प्लाई दुकान में लगी भीषण आग

बीना: शहर की बड़ी बजरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बड़ी बजरिया स्थित पारस प्लाई दुकान को जैसे ही कर्मचारी ने खोला तो धुआं निकलते देख वह घबरा गया और तत्काल दुकानदार को सूचना दी। तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की सूचना लगते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। शहर के बड़ी बजरिया स्थित पारस प्लाई दुकान के संचालक देवेंद्र जैन ने बताया कि जब वह मंदिर से लौट कर आए तो दुकान के कर्मचारियों ने दुकान खोलते ही देखा की दुकान से काफी धुआं निकल रहा है।कर्मचारी ने खबर दी और इतने में आग की लपटे निकलने लगी और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। उन्होंने बताया की नगर पालिका की तत्परता एवं वार्ड वासियों ने जिस तरह का सहयोग किया उससे आग पर काबू पाया जा सका। दुकान में आग कैसे लगी इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। आग से करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। आग से क्रॉकरी, गद्दे एवं फाइलें जलकर खाक हो गई।दुकान खोलते ही धुआं निकल रहा था।दुकान के कर्मचारी मंटू ने बताया कि जैसे ही उसने दुकान खोली वैसे ही दुकान में से धुंआ निकलते देख दुकान मालिक को खबर दी। दुकान खुलते ही आग ने भीषण रूप ले लिया। तत्काल नगर पालिका को सूचना दी।सीएमओ राहुल कौरव ने तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचाया। अग्निशामक प्रभारी जितेंद्र भिलवारे, ड्राइवर रामेश्वर यादव, प्रदीप सेन, लखन राय एवं फायरमैन महेश मडोंतिया, कमलेश राय, नफीस खान ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया।राम वार्ड पार्षद अतीक खान ने बताया कि खबर लगते ही सीएमओ एवं एसडीएम से चर्चा की तो उन्होंने रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड को भी मौके पर पहुंचाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान पूर्व विधायक महेश राय, एडवोकेट भूपेंद्र सिंह, नगर पालिका सभापति जितेंद्र बोहरे, पवन गुलाटी सहित आसपास के दुकानदार और लोग एकत्रित हो गए।

Next Post

सियार के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, शरीर में फैला रेबीज इन्फेक्शन

Sun Mar 22 , 2026
नीमच: जिले की जावद तहसील अंतर्गत रामनगर मोरवन क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सियार के हमले के बाद एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजू पिता नरसिंह गरासिया मूल रूप से रामनगर मोरवन का निवासी था और राजस्थान के […]

You May Like