
रायसेन। मंत्री कृष्णा गौर ने आज कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का एक कार्यकाल वास्तव में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा ।उनका यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत संकल्प सिद्धि कार्यकाल को स्वर्ण काल को बना रहा है। पिछले 11 सालों में यह यात्रा मोदी सरकार ने अकेले ही नहीं की। बल्कि खुद को टपकर 140 करोड़ देशवासियों के मेहनत त्याग और सपनों का परवाज देते हुए पूरा किया है।
मोदी सरकार का कालखंड मजबूत भारत को विकास पथ पर बढ़ा रहा आगे उन्होंने कहा मोदी सरकार का कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव और कड़ी साबित होगी ।उन्होंने 11 साल के निरंतर जारी सभा को एक भाषण में या एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समेटना उतना ही मुश्किल है ।जैसे पूरी जिंदगी की कुछ पन्नों में किताब को समेटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच तकनीकी दिशा में और तरक्की की उन्नति की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है ।जहां भाजपा सरकार है वहां गरीब का कल्याण है शासन अब सेवा है सरकार अब सहभागी है और सुशासन और संस्कृति है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्षों के भारत को विकसित बनाने अमृतकाल की शुरुआत की गई है ।2014 से पहले हमारी सोच थी कि काम कैसे होगा।ऑपरेशन सिंदूर के सवाल अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सीज फायर बयान के सवाल पर भी वह खामोश बनीं रही।
