भगवान जगन्नाथ स्वामी का 108 कलश के द्वारा जलाभिषेक किया

दमोह. शहर स्थित घंटाघर के समीप श्री देव रामकुमार हनुमानगढ़ी मंदिर में बुधवार को देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ स्वामी का 108 कलश के द्वारा जलाभिषेक किया गया. जिसमें गोपाल सहस्त्रनाम पाठ पूजन अर्चन किया गया. पुजारी गोविंद दुबे ने बताया कि अभिषेक में विशेष रूप से मंदिर कमेटी की ओर से जितेंद्र गुरु, राजेश दुबे, अशोक स्वामी, हरि शंकर त्रिपाठी, विष्णु गुप्ता समस्त श्रद्धालु, मंदिर ट्रस्ट कमेटी के समस्त सदस्य मौजूद रहे.

27 जून को निकलेगी भव्य रथ यात्रा

वहीं श्री देव श्यामलाधीश प्यासी मंदिर ट्रस्ट दमोह पुजारी पंडित नर्मदा प्रसाद गर्ग ने बताया कि भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा दिनांक 27 जून 2025 दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे जगदीश स्वामी मंदिर पुराना थाना से प्रारंभ होगी.जो शहर टॉकीज तिराहा, बकौली चौक, घंटाघर, महाकाली चौराहा, सिटी नल होते हुए पुनः पुराना थाना पर समापन होगी. प्राचीन जगन्नाथ जगदीश स्वामी मंदिर गढ़ाकोटा व दमोह में एक ही साथ जगदीश स्वामी विराजमान हुए थे, 1872 में तब आज भी रथ यात्रा सुचारू रूप से हो रही है. बुधवार को यहां भी जल अभिषेक और विधि-विधान से पूजन पाठ संपन्न हुआ.

 

 

Next Post

तत्काल टिकट बुकिंग में बदलाव: 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम

Wed Jun 11 , 2025
इटारसी। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट योजना में अहम बदलाव किए हैं, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इन संशोधनों का उद्देश्य बुकिंग प्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और आम यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाना है। अब तत्काल टिकट केवल आधार […]

You May Like