सरकार वांछित भगोड़ों को स्वदेश लाने के लिए प्रतिबद्ध : विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली 26 दिसम्बर (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार कानून द्वारा वांछित भगोड़ों को स्वदेश लाने के लिए पूरी तहर प्रतिबद्ध है और इस बारे में संबंधित सरकारों के साथ बातचीत चल रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से शुक्रवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग में यह पूछा गया था कि सरकार विजय माल्या और ललित मोदी जैसे भगोड़ों को स्वदेश लाने के लिए क्या कदम उठा रही है। उन्होंने कहा,” हम इस बात के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि जो लोग भारत में कानून द्वारा वांछित भगोड़े हैं, वे देश वापस लौटें। इसके लिए हम कई सरकारों के साथ बातचीत कर रहे हैं और इसकी प्रक्रिया जारी हैं। इसमें कानूनी औपचारिकताओं की कई बारीकियां शामिल हैं, लेकिन हम उन्हें देश वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे यहां की अदालतों के समक्ष मुकदमे का सामना कर सकें।”

उल्लेखनीय है कि विजय माल्या और ललित मोदी कई वर्षों से फरार हैं और इन पर करोड़ों रुपये के आर्थिक घोटाले तथा धन शोधन के आरोप हैं।

 

Next Post

सीएम डॉ. यादव ने किया पोस्टर लांच

Fri Dec 26 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार की शाम समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान का पोस्टर लांच किया। यह अभियान 12 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक संचालित होगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, अपर मुख्य सचिव, योजना आर्थिक […]

You May Like