भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा के साथ आज उज्जैन में निर्माणाधीन मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने मौके पर कार्यरत श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में उज्जैन को नई पहचान प्राप्त होगी। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया।
Next Post
दो साल में कांग्रेस शासन से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हुए शुरू: सीएम डॉ यादव
Tue Dec 23 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बीते अगस्त माह में पीपीपी मॉडल के तहत चार मेडिकल कॉलेजों के लिए एमओयू किए गए थे और […]

You May Like
-
6 months ago
आयकर रिटर्न भरने में मदद करेगा जियो फाइनेंस ऐप