गोलीकांड: आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी, मकान कराया जाए ध्वस्त

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत ग्राम परतला चौराहे पर 9 अप्रैल की रात्रि फायरिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीडि़त परिवार और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ उनके मकान को अवैध बताते हुए ध्वस्त करने की मांग की है।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा को सौंपी गई शिकायत में बताया कि ग्राम महगवां निवासी कपिल कुमार लोधी (21) अपने मामा भारत पटेल की बेटी के लगुन कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम परतला गया था। नौ अप्रैल की रात लगभग 8:30 बजे कपिल अपने चाचा दिनेश लोधी और भाई कमलेश उर्फ पंकज लोधी के साथ परतला चौराहा स्थित नोखेलाल की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान पड़वार रोड की ओर से एक काले रंग की स्कार्पियो से जमुनिया निवासी नितिन मिश्रा अपने एक साथी के साथ आया । नितिन मिश्रा ने विवाद करते हुए मनीष पटेल से मारपीट की उसे जबरन कार में घसीटने की कोशिश की। मनीष पटेल हाथ छुड़ाकर गांव की ओर भागा। आरोपी नितिन मिश्रा ने पिस्टल से फायर कर दिया । निशाना चूकने के कारण गोली मनीष को न लगकर वहां खड़े कमलेश उर्फ पंकज लोधी को लग गई थी । इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी खुलेआम घूम रहे है। नितिन ने अवैध रुप से शासकीय भूमि में मकान बनाया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए वही उसका शासकीय भूमि पर बना अवैध मकान ध्वस्त किया जाए व अपराध में लिप्त स्कॉर्पियो गाड़ी राजसात की जाए।

Next Post

कनिष्ठ को बना दिया हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स

Mon Apr 13 , 2026
जबलपुर। प्रदेश के सबसे वरिष्ठ भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने कनिष्ठ अधिकारी को हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स नियुक्ति किये जाने के खिलाफ केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की शरण ली है। याचिका में कहा गया था कि बाहरी कारणों से नियम को ताक में रखकर कनिष्ठ अधिकारी को नियुक्ति प्रदान की […]

You May Like