19 जुलाई की ऐतिहासिक ई-कैबिनेट बैठक: अपर मुख्य सचिव ने जगदीशपुर पैलेस की तैयारियों का लिया जायजा

भोपाल। 19 जुलाई को जगदीशपुर में प्रस्तावित ऐतिहासिक ई-कैबिनेट बैठक की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बुधवार को स्थल निरीक्षण कर विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने जगदीशपुर पैलेस परिसर स्थित ऐतिहासिक रानी महल और चमन महल का निरीक्षण करते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध, उत्कृष्ट और त्रुटिहीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शुक्ला ने कहा कि बैठक के महत्व को देखते हुए सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, आधुनिक तकनीकी सुविधाएं और अन्य सभी प्रबंध उच्च स्तर के होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट तथा तकनीकी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक इलैया राजा टी., भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, आईजी देहात रेंज रुचि वर्धन सहित जिला एवं संभाग स्तर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Next Post

श्री कृष्ण गोवर्धन मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

Thu Jul 16 , 2026
भोपाल। टी.टी. नगर स्थित पाल समाज श्री कृष्ण गोवर्धन मंदिर में जीर्णोद्धार के बाद तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा मंदिर से शुरू होकर चक्की चौराहा, सेकंड स्टॉप जैन मंदिर, माता मंदिर, टीन […]

You May Like