निगमायुक्त ने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग एवं रिचार्ज कार्यों का किया निरीक्षण

इंदौर: बुधवार को नगर निगम आयुक्त ने शहर में जल संरक्षण एवं भूजल स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से किए जा रहे विभिन्न रेनवॉटर हार्वेस्टिंग कार्यों का स्थलों का मौका मुआयना किया. उन्होंने नई तकनीकी का उपयोग करने के साथ रेनवॉटर हार्वेस्टिंग में पानी आने की चेनल का निरंतर ध्यान रखने, समय समय पर उसकी साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं.
निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज सुबह शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने श्याम नगर एनएक्स-ए, अरविंदो हॉस्पिटल परिसर, रेवती रेंज, बरदारी तथा कुमड़ी काकड़ में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं अनुपयोगी बोरवेल से रीचार्ज कार्यों का अवलोकन किया. साथ ही अनुपयोगी बोरवेल से रीचार्ज कार्यों का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में उपलब्ध रेनवॉटर हार्वेस्टिंग संरचना का प्रभावी संचालन करने का लक्ष्य तय किया जाए, ताकि बारिश में ज्यादा मात्रा में वर्षा जल का संचयन एवं पानी जमीन में उतर सके. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मनोज पाठक, क्षेत्रीय जोनल अधिकारी और निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

चलते-चलते सड़कों पर अचानक बंद हो रहे लोक परिवहन के साधन

Thu Jul 2 , 2026
उज्जैन: शहर में कई स्थानों पर ई-रिक्शा चलते-चलते अचानक बंद हो रहे हैं. इससे न केवल यात्रियों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि ई-रिक्शा चालकों को भी भीषण गर्मी और बारिश के बीच अपने वाहन हाथ से धक्का देकर ले जाने के लिए मजबूर होना […]

You May Like