गौवंश की हत्या, पैर घसीटकर लाये श्वान

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत बेदीनगर में उस वक्त आक्रोश भडक़ गया जब श्वान एक गौवंश का पैर घसीटकर कहीं से लेकर आए। जब लोगों की नजर पड़ी तो आक्रोश बढ़ गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए जिन्होंने गौवंश की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक आयुष दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे विश्वहिन्दू परिषद बजरंग दल मां नर्मदा जिला सह गौरक्षक प्रमुख जबलपुर में कार्य करता है। बेदीनगर में रोड पर एक गौवंश का पैर कटा पड़ा होने की सूचना पर पहुंचा तो देखा कि गौवंश का पैर कटा हुआ पडा था आसपास पूछताछ किया तो राहुल यादव, वंश विश्वकर्मा ने बताया कि दोपहर करीबन 3 बजे आवारा कुत्तों के व्दारा गौवंश का पैर का टुकड़ा घसीटकर लाकर छोड़ दिया हैं किसी अज्ञात व्यक्ति के व्दारा गौवंश का वध कर पैर काटा गया है जो आवारा कुत्तों के व्दारा पैर को नोंचकर घसीटकर बेदीनगर रोड पर छोड़ गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है ।

Next Post

आरपीएफ आरक्षक की बाइक हुई चोरी

Thu Feb 5 , 2026
जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेलवे कॉलोनी से आरपीएफ आरक्षक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि श्रीराम भारती निवासी रेल्वे कालोनी सरकारी आवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे आरपीएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ […]

You May Like