
बीना। शहर में जुए की बढ़ती गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए गांधी वार्ड स्थित अपना नगर कॉलोनी में पुलिस ने छापा मारकर 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 46 हजार 840 रुपए नकद और करीब तीन लाख रुपए कीमत के 20 मोबाइल जब्त किए। कुछ आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिन्हें जेल भेजा गया। यह कार्रवाई एसडीओपी नितेश पटेल के निर्देश और थाना प्रभारी अनूप यादव के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी आरके जोरम, एसआई निशांत भगत, आ. भूपेन्द्र और जितेन्द्र चंद्रवंशी शामिल थे। सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
