भोपाल, 28 फरवरी (वार्ता) देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर आज मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें नमन किया है।
श्री पटेल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया “भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन।”
