मौसम ने बदली करवट, दोपहर में हुई रिमझिम बारिश

झाबुआ। रविवार सुबह से मौसम में अजीब सा बदलाव देखा गया। मौसम अत्यधिक सर्द होने के साथ दोपहर में रिमझिम बारिश हुई। रविवार को शहर में हाट का दिन होने के बावजूद बाजारांे में भीड़ कम रहीं। यह हाट दीपावली पर्व के बाद आने से उजाड़िया हाट होने से भी बाजार में रौनक कम देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार मप्र के कई जिलों में मावठे का असर झाबुआ जिले में भी देखने को मिल रहा है, जिसका असर आगामी दो-तीन दिनों तक ओर रहेगा। इस दौरान मौसम सर्द रहने के साथ शीत लहरे चलेगी। रूक-रूककर बारिश की भी संभावना है। रविवार सुबह से ही मौसम ठंडा होने के साथ दोपहर में रूक-रूककर हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को सर्द बनाने के साथ खुशनुमा बनाया। दोपहर में बारिश के चलते अधिकांश लोग जहां अपने घरों से छातों की ओट में निकले तो वहीं मौसम परिवर्तन के कारण दो पहिया वाहन चालकों को जहां दोपहर में भी वाहन की हेडलाईट चालू करने के साथ चार पहिया वाहन एवं अन्य बड़े वाहन चालकों को बारिश के छींटों की वजह से वायपर ऑन करना पड़े।

बाजार में रौनक रहीं फीकी

शहर में रविवार को हाट का दिन होने के बावजूद शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से कम लोग ही बाजार में खरीददारी हेतु पहुंचे। दीपावली पर्व के बाद यह हाट आने से उजाड़िया हाट की वजह से भी बाजार में भीड़ कम रहीं। कुछ मार्गों में दोपहर में विरानी सी भी देखने को मिली। वर्तमान में शीत ऋतु का सीजन होने से अब अलसुबह एवं रात्रि मंे ठंड महसूस होने के साथ बाजार में गर्म वस्त्रों की दुकाने भी जगह-जगह सजी हुई है। अलसुबह ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने के साथ सुबह अदरक और ईलाचयी वाली चाय का लुत्फ उठा रहे है। बाजार में गराड़ू, जलेबी, गरम दूध की मांग बढ़ी है।

फसलों के लिए अनुकूल मौसम

कृषि विभाग के उप-संचालक डॉ. नगीनसिंह रावत के अनुसार वर्तमान मौसम रबि फसलों में गेहूं, चना, सरसो आदि की बोवनी बाद पैदावार के लिए उपयुक्त है। समय पर फसलों की देखरेख एवं खरपतवार करना आवश्यक है। वहीं मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर, शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया था। 26 अक्टूबर, रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ 30.4 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 22.4 डिसे दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा इस वर्ष वर्षाकाल में कुल 872 मिमी अर्थात करीब 35 इंच वर्षा रेकार्ड की गई है।

Next Post

जज के घर पथराव: प्रधान जिला न्यायाधीश की चेतावनी के बाद 3 हमलावर गिरफ्तार

Sun Oct 26 , 2025
अनूपपुर। कोतमा न्यायालय में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायाधीश अमनदीप सिंह छाबड़ा के शासकीय आवास पर शुक्रवार-शनिवार की रात हुए हमले के मामले में भालूमाड़ा पुलिस ने रविवार की शाम तीन अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि सुबह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माया […]

You May Like