दरभंगा हवाईअड्डे का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने के लिए प्रधानमंत्री से करेंगे आग्रह : सम्राट

दरभंगा, 22 नवंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा और इसका रन-वे चार किलोमीटर लंबा होगा। मुख्यमंत्री ने रविवार को दरभंगा में 346 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

श्री चौधरी ने दरभंगा के नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर 103 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन तथा दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाकवि विद्यापति मिथिला की महान पहचान हैं। उनकी प्रतिमा राजकीय सम्मान के साथ स्थापित की जाएगी। मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

श्री चौधरी ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट का विस्तार पटना और गया एयरपोर्ट से भी बड़ा होगा। इसका रन-वे चार किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा, जो पटना एयरपोर्ट के रन-वे से लगभग डेढ़ गुना होगा। यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है तथा नए टर्मिनल भवन का निर्माण मार्च 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया जाएगा।

Next Post

आकस्मिक निरीक्षण में पकड़ी गई अवैध जल पंपिंग, दो मोटर पंप तत्काल हटवाए

Sun Nov 22 , 2026
नीमच। जिले में जल स्रोतों से अवैध रूप से पानी की पंपिंग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत जांच एवं निगरानी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सीईओ जनपद पंचायत मनासा द्वारा ग्राम पंचायत हनुमंत्या के ग्राम महेशपुरिया का आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण […]

You May Like

मनोरंजन