जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत डूंगी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अनीता बाई झारिया 58 वर्ष निवासी डूंडी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मंगलवार को बांदकपुर गयी थी। उसका बेटा संतोष सुबह मजदूरी करने पडवार गया था।
बहु आरती काम करने चली गयी थी, घर पर कोई नहीं था। रात 8-30 बजे आई तो घर का ताला टूटा एवं कमरे में रखी पेटी खुली पडी थी। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडक़र कमरे के अंदर घुसकर पेटी का कुंंदा निकालकर सोने का मंगलसूत्र जिसमें 12 सोने की गुरिया लगी थी एंव चांदी की 2 जोड पायल व नगदी 8 हजार रूपये चोरी कर ले गया है।
