निगम द्वारा वुमन फॉर ट्री अभियान के अंतर्गत पौधों का रोपण

इंदौर:विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम इंदौर द्वारा आयुक्त शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर वुमन फॉर ट्री अभियान के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की बहनों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर 300 से अधिक पौधों का रोपण किया गया.

आयोजन के तहत अहिल्या उपवन- सिरपुर तालाब, तलावली चांदा और छोटा बांगड़दा में पौधारोपण किया गया. अभियान में जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ाना था, बल्कि महिलाओं की भागीदारी को सशक्त रूप से प्रस्तुत करते हुए हर महिला एक वृक्ष की संरक्षक की भावना को प्रोत्साहित करना भी था.

Next Post

संगठन सृजन के लिए कांग्रेस ने विन्ध्य के तय किए प्रभारी

Fri Jun 6 , 2025
सतना:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रदेश दौरे के बाद कांग्रेस संगठन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रदेश के 60 जिले के लिए एक साथ पर्यवेक्षक नियुक्ति की घोषणा कर दी है.विन्ध्य के सात जिलों के नियुक्त पर्यवेक्षकों में कांग्रेस की आन्तरिक गुटबाजी का प्रभाव कम नजर आ रहा […]

You May Like