मैहर पुलिस विभाग में हुए फेरबदल

सतना: मैहर पुलिस विभाग में प्रशासनिक आधार पर फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह ने पांच अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार कार्य. निरीक्षक रेनु मिश्रा को थाना प्रभारी देहात से पुलिस लाइन, कार्य.निरीक्षक पंचराज सिंह को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी देहात भेजा गया है। वहीं कार्य. उपनिरीक्षक भैयालाल कोल को थाना रामनगर से थाना अमरपाटन स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा कार्य.सहायक उपनिरीक्षक शशिकांत पयासी को थाना अमदरा से यातायात मैहर तथा कार्य. सहायक उपनिरीक्षक अवधराज सिंह को पुलिस लाइन से थाना अमदरा पदस्थ किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

सिंगरौली में स्टॉप डैम निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद जांच की तैयारी

Fri Apr 10 , 2026
सिंगरौली: जिले में वर्ष 2023 से 2025 के बीच निर्मित एक सैकड़ा से अधिक स्टॉप डैम के क्षतिग्रस्त होने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। देवसर और चितरंगी विकासखंड की कई ग्राम पंचायतों में बने ये डैम पहली ही बारिश में प्रभावित हो गए, जिससे निर्माण की गुणवत्ता […]

You May Like