
दमोह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभागीय संगठन प्रभारी गौरव रणदिवे, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया सुयश त्यागी, जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह तथा संभागीय प्रभारी सोशल मीडिया अंशुल सिंह परिहार की अनुशंसा पर जिला संयोजक सोशल मीडिया संदीप शर्मा ने सोशल मीडिया जिला कार्यसमिति की घोषणा की है। घोषित कार्यसमिति में गौरव सिंघई को जिला सदस्य का दायित्व सौंपा गया है।
नवनियुक्त जिला सदस्य गौरव सिंघाई ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया, आनंद विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह, दमोह सांसद राहुल सिंह तथा हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक सहित वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरव सिंघई ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
गौरव सिंघाई की नियुक्ति पर जिला पदाधिकारीगण, समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
