इंदौर: जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है.कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे. हालांकि, परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी.
इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में भी परिवर्तन किया गया है. अब आंगनवाड़ी सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक खुलेंगी, जबकि कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की अन्य गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भीषण गर्मी का बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक असर न पड़े
Next Post
ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर- ट्राली, दो गंभीर
Fri Apr 17 , 2026
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीप हाईवे स्थित झागरिया जोड़ पर बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 3744 ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली क्र. एमपी 37 जेड 9024 को पीछे से जोरदार […]

You May Like
-
10 months ago
इसी महीने शुरू होगी भारत और चीन के बीच सीधी उडान सेवा
-
9 months ago
राशिफल-पंचांग : 11 नवम्बर 2025