फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ को मिला बड़ा सपोर्ट

1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित फरहान अख्तर की 120 बहादुर को दर्शकों के साथ इंडस्ट्री से भी सराहना मिल रही है। गजराज राव भी इस प्रशंसा की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में है। देशभक्ति से भरी कहानी, दमदार एक्शन और भावनाओं से भरे दृश्यों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब फिल्म की तारीफों की इस फेहरिस्त में मशहूर अभिनेता गजराज राव का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की टीम को बधाई दी और दर्शकों से इसे देखने की अपील की।

गजराज राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि मेजर शैतान सिंह और उनकी वीर पलटन को शत-शत नमन। फरहान और उनकी टीम ने 1962 की इस लड़ाई को बेहद मेहनत और सच्चाई के साथ बड़े पर्दे पर उतारा है। उन्होंने आगे लिखा कि 120 बहादुर’ को एक बार जरूर देखिए। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फिल्म टीम के प्रति उनके इस सम्मानजनक संदेश की खूब सराहना हो रही है।

Next Post

शुरुआती कारोबार में चढ़ा शेयर बाजार

Mon Nov 24 , 2025
मुंबई, 24 नवंबर (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। सेंसेक्स 88.12 अंक चढ़कर 85,320.04 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 64.92 अंक (0.08 प्रतिशत) ऊपर 85,296.84 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी […]

You May Like