भरतपुर, 25 जून (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि जब सभी जगह से लोगों को न्याय की उम्मीद समाप्त हो जाती है तो आखिरी उम्मीद के रूप में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाता है और अभियोजन पक्ष का उद्देश्य पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना होना चाहिए।
श्री बिरला राजस्थान में सवाईमाधोपुर में गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित अभियोजन भवन के लोकार्पण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
समारोह में कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य विभाग मंत्री जोगाराम पटेल, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
