फॉरेस्ट गार्ड ने महिला की लूटी अस्मत

जबलपुर: ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में फॉरेस्ट गार्ड ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक नीरज जैन पिता प्रकाश चंद जैन 46 वर्ष निवासी एसएफआरआई का पाटन में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर पदस्थ है। जिसकी तीन साल पहले अवधपुरी कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला से मुलाकात हुई थी।

महिला के पति का निधन हो चुका है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। 20 जुलाई 2025 को महिला नीरज से मिलने के लिए उसके घर गई थी जहां नीरज जैन ने जबरदस्ती उसे धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने रविवार रात्रि में थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Next Post

चौराहे पर सिग्नल की कमी बनी मुसीबत, जाम से लोग हो रहे परेशान

Tue Aug 5 , 2025
जबलपुर: बल्देवबाग चौराहे पर रोजाना लग रहे भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल की अनुपस्थिति के चलते वाहन चालकों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों और राहगीरों में नाराजगी बढ़ती जा रही […]

You May Like