
राजगढ़। राजमहल किला निवासी श्याम सुंदर विजयवर्गीय की धर्मपत्नी श्रीमती प्रभादेवी विजयवर्गीय का बुधवार को देवलोकगमन हो गया.
वह विजयवर्गीय समाज के वरिष्ठ शिवनारायण विजयवर्गीय की भाभीश्री तथा हरित बंटी की माताजी थी. अंतिम यात्रा उनके निवास से प्रारंभ होकर बांसवाड़ा स्थित मुक्तिधाम पहुंची जहां अंतिम संस्कार किया गया. बड़ी संख्या में राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े नागरिकों, प्रबुद्धजनों, समाज बंधुओं ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.
