इंदौर के ट्रांसपोर्टरों ने समाप्त किया अनिश्चितकालीन बंद

इंदौर. शहर में जारी ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन स्वैच्छिक बंद बुधवार को समाप्त कर दी है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से हुई सार्थक चर्चा के बाद ट्रांसपोर्ट संगठनों को नो-एंट्री व्यवस्था में आवश्यक छूट और दिशा-निर्देश लिखित रूप में प्रदान किए हैं.

एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ओनर, इंदौर, इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और देवास नाका ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की. संगठनों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट व्यापार अब सामान्य रूप से प्रारंभ किया जाएगा. संगठनों ने कहा कि यह सफलता सभी ट्रांसपोर्ट बंधुओं की एकजुटता और सहयोग से संभव हो सकी है. साथ ही उन्होंने व्यापारिक संस्थाओं, मीडिया और प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया. संयुक्त बयान में कहा गया है, एकता ही हमारी शक्ति है, और इसी एकजुटता से ट्रांसपोर्ट उद्योग की समस्याओं का समाधान संभव हुआ है. अब शहर में मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रशासन द्वारा तय नई व्यवस्था के अनुसार की जाएगी, जिससे ट्रैफिक और व्यापार दोनों में संतुलन बना रहेगा.

Next Post

इंदौर-दाहोद रेल लाइन और स्टेशन पुनर्निर्माण में तेजी लाओ

Wed Oct 8 , 2025
इंदौर. इंदौर और आसपास के रेल प्रोजेक्टों की समीक्षा को लेकर बुधवार को रेसीडेंसी कोठी में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और सांसदों ने अफसरों को निर्माण कार्य की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए. बैठक में इंदौर-दाहोद रेल लाइन, धार रेलवे स्टेशन, इंदौर रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण और लक्ष्मीबाई […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।