केंद्र में छह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना, मप्र कैडर के तीन अधिकारियों के विभाग बदले

भोपाल: केंद्र की कैबिनेट अपॉइंटमेंट कमेटी ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में छह वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति एवं स्थानांतरण को हरी झंडी दे दी है। इनमें मध्यप्रदेश कैडर के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं।
कमेटी की मंजूरी के अनुसार पल्लवी जैन गोविल (IAS: MP:94) को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के सचिव पद से हटाकर कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वह दीप्ति गौर मुखर्जी का स्थान लेंगी।
वहीं दीप्ति गौर मुखर्जी (IAS: MP:93) को कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के सचिव पद से उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय का सचिव बनाया गया है। वह विनीत जोशी का स्थान लेंगी।
सुशील कुमार लोहानी (IAS: OR:95) को कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी के पद से भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह पद सचिव स्तर पर अस्थायी रूप से अपग्रेड किया गया है। वह सुनील पालिवाल का स्थान लेंगे।
वी.एल. कांथा राव (IAS: MP:92) को जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के सचिव पद से गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें भारत सरकार के सचिव के स्तर एवं वेतनमान में नियुक्त किया गया है। वे 30 सितंबर 2026 को अंसुली आर्या के सेवानिवृत्त होने के बाद राजभाषा विभाग के सचिव का कार्यभार संभालेंगे।
अर्चना वर्मा (IAS: AM:95) को राष्ट्रीय जल मिशन की मिशन निदेशक के पद से जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वह वी.एल. कांथा राव का स्थान लेंगी।
इसके अलावा सुनील पालिवाल (IAS: TN:93) को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष पद से हटाकर युवा मामले एवं खेल मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वह पल्लवी जैन गोविल का स्थान लेंगे।

Next Post

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 132 मौतें और 570 घायल; 1500 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त

Tue Aug 11 , 2026
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार देर रात 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। भूकंप के तेज झटकों से देश के कई इलाकों में इमारतें और घर क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक 132 लोगों की मौत और करीब 570 लोगों के घायल होने की खबर है। […]

You May Like