हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत

भोपाल। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई. आनंद नगर में रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति के साथ ग्यारस के दिन हादसा हुआ था. हादसे के दौरान बुजुर्ग के साथ ही उनका दो पोते भी चपेट में आ गए थे. हमीदिया अस्पताल में एक पोते को छुट्टी मिल गई है, जबकि दूसरे का इलाज जारी है. पिपलानी थाना पुलिस ने बुजुर्ग की मौत पर मर्ग कायम कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार 78 वर्षीय शंकरलाल विश्वकर्मा एक नवंबर को अपने मकान की दूसरी मंजिल की छत पर पूजा करने के लिए पहुंचे थे. उनकी छत के बहुत पास से ही हाईटेंशन लाइन गुजरी है. पूजा में गन्ने को खड़ा रखने के लिए जैसे ही उन्होंने कोशिश की, वैसे ही हादसा हो गया. दादा के साथ ही पूजा कर रहे उनके पोते विनय और दीपक भी हादसे का शिकार हो गए. विनय अपने दादा के पास ही था, घटना में उनका चेहार बुरी तरह झुलस गया है. दीपक पीछे खड़ा था वह दोनों को बचाने की कोशिश कर रहा था, जिससे उसका हाथ झुलस गया था. दीपक के ठीक होने पर डाक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी है, जबकि विनय का ही इलाज जारी है. बुजुर्ग के मौत की सूचना की जानकारी सामने आने पर पिपलानी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Next Post

गुरुनानक जयंती पर श्रद्धा और सेवा का भाव, गुरुद्वारों में उमड़े श्रद्धालु

Wed Nov 5 , 2025
भोपाल। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव की 556वीं जयंती पर बुधवार को राजधानी भोपाल के सभी गुरुद्वारों में विशेष श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुद्वारों में उमड़ पड़ी। भक्तों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरु […]

You May Like