24 घंटे में माल सहित ट्रक चोरी का खुलासा

सीहोर। थाना मण्डी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी गए ट्रक को महज 24 घंटे के भीतर मय सामान के बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. 31 मार्च को मुगीसपुर निवासी युसुफ पिता वहीद खां ने थाना मण्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रक क्रमांक एमपी04 वायएन 8064 उसका ड्राइवर अजहर चलाता है. 29 मार्च को ड्राइवर अहमदाबाद से सामान लेकर मुगीसपुर आया और इंदौर रोड स्थित गुलशेर के होटल के सामने ट्रक खड़ा कर घर चला गया. अगले दिन मौके पर वाहन नहीं मिला. आसपास तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील मेहर के नेतृत्व में टीम गठित की गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी गया ट्रक मय सामान के बरामद कर लिया. बरामद ट्रक में गृहस्थी का सामान सहित कुल कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने ट्रक चोरी के आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है.

 

Next Post

अक्षय तृतीया पर न होने पाएं बाल विवाह

Fri Apr 3 , 2026
सीहोर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आगामी 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की संभावित घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक अभियान संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं. निर्देशों के अनुसार सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित कर निगरानी रखी जाएगी. ग्राम स्तर पर बाल […]

You May Like