कल से पाथाखेड़ा में कोयला मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना

सारनी।डब्ल्यूसीएल के पाथाखेड़ा क्षेत्र में कार्यरत ठेका कोयला मजदूरों ने वेतन अनियमितताओं और कथित अवैध कटौतियों के विरोध में 27 फरवरी 2026 से जीएम ऑफिस तिराहा, पाथाखेड़ा में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है। मजदूरों ने इस संबंध में सारनी थाना और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दे दी है।

श्रमिकों का आरोप है कि निर्धारित दर से पूर्ण वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा तथा एक से तीन माह तक मजदूरी लंबित रखी जा रही है। कुछ मामलों में बैंक खातों से राशि की अनधिकृत कटौती की शिकायत भी सामने आई है। इसके अलावा कुछ ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों को कार्य से वंचित करने के आरोप लगाए गए हैं।

 

4 फरवरी को हुए तीन दिवसीय धरने के बाद नौ सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई थी, किंतु श्रमिक नेताओं का कहना है कि अब तक ठोस समाधान नहीं निकला। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

Next Post

छतरपुर में 8 लाख की स्नैचिंग का खुलासा, जटाशंकर धाम से आभूषण झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu Feb 26 , 2026
छतरपुर। थाना शाहगढ़ पुलिस ने जटाशंकर धाम परिसर में शादी समारोह के दौरान महिला से सोने के आभूषण झपटने वाले ₹4000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, […]

You May Like