छतरपुर में 8 लाख की स्नैचिंग का खुलासा, जटाशंकर धाम से आभूषण झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। थाना शाहगढ़ पुलिस ने जटाशंकर धाम परिसर में शादी समारोह के दौरान महिला से सोने के आभूषण झपटने वाले ₹4000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले जटाशंकर धाम परिसर स्थित धर्मशाला के सामने आयोजित विवाह समारोह में दमोह जिले के गंगाझिरिया हटा निवासी महिला के गले से अज्ञात युवक ने सोने के जेवर झपट लिए थे। पीड़िता की शिकायत पर शाहगढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और उसकी गिरफ्तारी पर ₹4000 का इनाम घोषित किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी हरिशंकर उर्फ गट्टू अहिरवार, निवासी खैरा कला थाना बिजावर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से स्नैचिंग किए गए रानी हार, मंगलसूत्र पेंडल सहित अन्य आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले की विवेचना जारी है।

Next Post

यरूशलेम में भारत-इजराइल रिश्तों को नई दिशा, जल्द होगा FTA: पीएम मोदी

Thu Feb 26 , 2026
यरूशलेम। भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने दौरे के दूसरे दिन इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में ऐलान किया कि दोनों देश जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने […]

You May Like