दो दिन के लिए मांगकर ले गया था स्कॉर्पियो,डेढ़ महीना बीतने के बाद भी नहीं लौटाई,केस दर्ज

इंदौर:लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने परिचित से महज दो दिन के लिए लग्जरी गाड़ी मांगकर ले गया, लेकिन समय बीतने के बाद न तो गाड़ी लौटाई और न ही उसका कोई सुराग दिया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार, फरियादी अमन पिता मान सिंह निवासी स्कीम नंबर 136 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका परिचित नवीन दास बैरागी पिता बलराम बैरागी निवासी झलारिया उनसे उनकी स्कॉर्पियो (S11) UP 90 AE 9995 मांगकर ले गया था.

नवीन ने वादा किया था कि वह 6 मार्च की रात 11:00 बजे गाड़ी ले जा रहा है और मात्र दो दिनों में वापस लौटा देगा.घटना को डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आरोपी ने गाड़ी वापस नहीं की. अमन ने बताया कि उन्होंने कई बार नवीन से अपनी गाड़ी वापस मांगी और उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी हर बार टालमटोल करता रहा. अंततः परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली.अमन की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने आरोपी नवीन दास बैरागी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

यूट्यूब विज्ञापन के जरिए निवेश का झांसा, मुरैना के युवक से 3 लाख की ठगी

Sat May 2 , 2026
इंदौर:भंवरकुआं थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहने वाले एक युवक को यूट्यूब विज्ञापन और लुभावनी वेबसाइट के जरिए निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया गया. जालसाजों ने युवक को भरोसे में लेकर उससे 3 लाख की रकम ऐंठ ली और फिर संपर्क तोड़ दिया.पुलिस के अनुसार, फरियादी […]

You May Like