राशिफल-पंचांग : 09 जुलाई 2025

पंचांग 09 जुलाई 2025:-

रा.मि. 18 संवत् 2082 आषाढ़ शुक्ल चर्तुदशी बुधवासरे रात 1/5, मूल नक्षत्रे दिन-रात, ब्रह्म योगे रात 11/16, गर करणे सू.उ. 5/15 सू.अ. 6/45, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 09 जुलाई 2025

वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक सहयोग मिलेगा, शिक्षा के क्षेत्र में यात्रा होगी, वर्ष के मघ्य में सामाजिक कार्यो में मन खिन्न रहेगा, व्यापार में व्यर्थ की भागदौड़ एवं व्यय में वृद्धि होगी,मित्र के कारण तनाव रहेगा, वर्ष के अन्त में प्रतिष्ठा एवं यश में वृद्धि होगी, घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी, व्यय में नियंत्रण रखें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक तनाव रह सकता है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी, चिन्ता का निवारण होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कमी का अनुभव होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में सफलता, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शिक्षा अच्छी रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा के योग हैं.

——————————————————–

आज का भविष्य – बुधवार 09 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक कोमल तथा नर्म शरीर वाला भावुक निडर, और परिश्रमी होगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. विद्या के क्षेत्र में उन्नति होगी

मेष- विवाहित वैवाहिक चर्चाओंको लेकर उत्साही रहेंगे. अटका धन बसूल करलेंगे. पारिवारिक दायित्वों की पूर्तिहोगी. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा.

वृषभ- जो काम सोचकर निकले हैं, उसे पूरा करके ही दम लेंगे. जो लोग उसके प्रभाव से नतमस्तक होंगे. विश्वसनीयता बनी रहेगी.

मिथुन- लेनदेन के मामले आपसी सहमति से सुलझ जायेंगे. संतान पक्ष से सुख सम्मान मिलेगा. जोखिम के कार्यो को टालना हितकर रहेगा. महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगी.

कर्क- जिस कार्य को आप हल्के में ले रहे थे, वही आपके लिये परेशानी का कारण बनेगा. वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा. लगन और निष्ठा बनी रहेगी.

सिंह- सुख सुविधा पर खर्च होगा. अधिकारियों के मेलजोल का लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. किसी निजी कार्य में व्यस्तता रहेगी.

कन्या- टकराव छोडक़र कार्य पर ध्यान दे,ं सफलता मिलेगी. फिजूलखर्ची रोकने का प्रयास करें. मित्रों एवं कुटुम्बियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. परिश्रम की अधिकता रहेगी.

तुला- उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता मिलेगी. मांगलिक यात्रा संभव है. कामकाज के प्रति लगन एवं निष्ठा रहेगी. कार्य बनने का योग है.

वृश्चिक- विवादों से बचने का प्रयास करें. सहयोगी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेगा. आय एवं व्यय में समानता रहेगी. मन में कुछ खिन्नता रहेगी. कार्य अधिक रहेगा.

धनु- सहूलियत के हिसाब से कार्य योजना में बदलाव कर सकते है. दुविधा से छुटकारा मिलेगा. सुख साधनों में वृद्धि होगी. कामकाज पूरा होगा.

मकर- जो बात आपको दुखी कर रही है, उसका समाधान मिल जायेगा. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. राजनैतिक कार्यो में समस्या का समाधान होगां, आकस्मिक लाभ की प्राप्ति होगी.

कुम्भ- बदलाव की स्थिति मेंसहयोगी नाराज हो सकते हैं. जटिल कार्य मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे. भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधी कष्ट होगा.

मीन- धीमी शुरूआत के बाद काम में तेजी आयेगी, कारोबारी विस्तार की संभावना है. वाहन मशीनरी आदि कार्यो में सफलता मिलेगी. जोखिम के कार्यो को टालें.

——————————————————–

व्यापार-भविष्य:

आषाढ़ शुक्ल चर्तुदशी को मूल नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, आदि धातुओं में नरमी के बाद तेजी होगी. गुड़ खांड़, शक्कर आदि के भाव में गिरावट आयेगी. जिस वस्तु में 10 बजे के बाद चाल बढ़ेगी, उसी में व्यापार कर लाभ उठायें. भाग्यांक 1599 है.

——————————————————–

Next Post

व्यापार की शतरंज में भारत की सतर्क चालें !

Wed Jul 9 , 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति, खासकर टैरिफ को लेकर उनका आक्रामक रुख, वैश्विक व्यापार पर एक बार फिर दबाव बना रहा है. 14 देशों पर थोपे गए नए टैरिफ और ब्रिक्स देशों के लिए अतिरिक्त शुल्क की चेतावनी के बीच भारत के लिए यह समय एक निर्णायक मोड़ […]

You May Like