बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान: 33 बच्चों को मिली आज़ादी

छिंदवाड़ा। जिले में आज जिला स्तरीय बाल एवं किशोर श्रमिक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 33 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया. पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने शहर और ग्रामीण इलाकों में दुकानों, ढाबों, रेस्टोरेंट, ऑटो गैरेज, वाशिंग सेंटर, फैक्ट्रियों और टायर दुकानों पर कार्रवाई की.

अभियान के दौरान परासिया एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट के नेतृत्व में शहर से 14 बच्चों का रेस्क्यू किया गया, वहीं थाना चांद, रावनवाड़ा, परासिया, तामिया और अमरवाड़ा क्षेत्र से 19 बच्चों को मुक्त कराया गया. अभियान की सतत मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी दौलत सिंह शेण्डे और प्रदीपन संस्था की टीम ने की.

बाल श्रमिकों की काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राहुल देव ठाकरे, श्रम निरीक्षक शिवशंकर मेहरा और बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रशेखर नागेश सहित विशेष समिति गठित की गई. सभी बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्यवाही की गई.

Next Post

देवगढ़ बना पर्यटन ग्राम का नया केंद्र

Fri Sep 19 , 2025
छिंदवाड़ा। प्राकृतिक संपदा और ऐतिहासिक धरोहर से समृद्ध देवगढ़ अब पर्यटकों के लिए और आकर्षक बन गया है। यहां बने आठ नए होम स्टे का लोकार्पण कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवगढ़ में ऐतिहासिक किला, संतरे के बगीचे, नदियां, पहाड़ और वन्यजीव सब कुछ […]

You May Like