जबलपुर: मप्र हाइकोर्ट के जस्टिस विवेक जैन ने कहा कि भारतीय संविधान संपूर्ण विश्व में प्रशंसित है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसका मूलभूत ढ़ांचा बड़े ही सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया है। वे अधिवक्ता परिषद महाकौशल प्रांत की जबलपुर इकाई द्वारा संविधान का मूल भूत ढांचा विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
इस दौरान तेज कुमार मोढ़ राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य, प्रदीप सिंह सेंगर क्षेत्रीय मंत्री मप्र-छग, सुयश मोहन गुरु डिप्टी सालिसिटर जनरल, डीके जैन अध्यक्ष हाईकोर्ट बार, नीलम दत्त महिला प्रमुख महाकोशल प्रांत, सुनील कुमार गुप्ता मंत्री महाकौशल प्रांत, गजेंद्र सिंह महामंत्री हाईकोर्ट ईकाई व राम मिलन प्रजापति अध्यक्ष जिला न्यायालय ईकाई जबलपुर मंचासीन थे। सरस्वती वंदना नव नामांकित अधिवक्ता आकांक्षा शुक्ला, शिखा द्विवेदी, सृष्टि रावत, आयुषी मिश्रा द्वारा प्रस्तुत की गई।
अधिवक्ता साक्षी सक्सेना ने अतिथि परिचय दिया। प्रदीप सिंह सेंगर क्षेत्रीय मंत्री द्वारा उपस्थित सभी अधिवक्तागणों को अधिवक्ता परिषद की स्थापना व इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। 50 से अधिक नव नामांकित अधिवक्ता भी इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिवक्ता परिषद में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में महाकौशल प्रांत के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह बघेल, महाकोशल प्रांत के उपाध्यक्ष एसपी सिंह, उप महाधिवक्ता बीडी सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र बेन, जिला उपाध्यक्ष नितिन कुमार कुशवाहा व जिला उपाध्यक्ष सीमा साहू ने जस्टिस विवेक जैन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। हाईकोर्ट बार की कार्यकारिणी सदस्य सपना तिवारी, स्मिता केहरी का विशेष योगदान रहा। संचालन प्रांत मंत्री सुनील कुमार गुप्ता व जिला न्यायालय ईकाई अध्यक्ष राम मिलन प्रजापति द्वारा किया गया। आभार गजेंद्र सिंह महामंत्री हाईकोर्ट ईकाई द्वारा व्यक्त किया गया।
