नर्मदा एक्सप्रेस में नवजात छोड़कर लापता हुई महिला, कोलार पुलिस तलाश में

भोपाल: नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में एक नवजात बच्चे को सौंपकर महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को कान्ती पनिका पिता राजकुमार पनिका (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम लाडपुर थाना करन पठार जिला अनूपपुर, हाल पता प्राइड होटल, कोलार रोड भोपाल, थाना कोलार पहुंची और घटना की सूचना दी।

कान्ती पनिका ने बताया कि वह नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से अनूपपुर से रानी कमलापति आ रही थी। यात्रा के दौरान ट्रेन में एक सांवले रंग की महिला, जिसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष थी और जिसने हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी, उसने कटनी के आसपास शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात नवजात बच्चा उसे थमा दिया और शौचालय जाने की बात कहकर चली गई। काफी देर इंतजार और खोजबीन के बावजूद महिला वापस नहीं लौटी।

इसके बाद कान्ती पनिका नवजात बच्चे को लेकर रानी कमलापति स्टेशन पर उतरी और फिर प्राइड होटल कोलार रोड पहुंची। बाद में वह बच्चे के साथ थाना कोलार आई और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल नवजात के परिजनों और संदिग्ध महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।पुलिस ने संदिग्ध महिला का हुलिया जारी करते हुए बताया है कि महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है, रंग सांवला है और उसने हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला व नवजात के परिजनों की तलाश की जा रही है।

Next Post

ऑनलाइन रिटर्न के नाम पर साइबर ठगी, ओटीपी साझा करते ही खाते से 99,499 रुपये निकले

Thu Dec 25 , 2025
बैतूल: ऑनलाइन रिटर्न की प्रक्रिया के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ में व्यवसाय से जुड़े एक युवक के खाते से ओटीपी साझा करते ही 99 हजार 499 रुपये निकाल लिए गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ निवासी नितेश पिता सुरेश […]

You May Like