वन विभाग का अलंकरण समारोह: 64 वनपाल, 17 उपवनक्षेत्रपाल बाबू हुए पदोन्नत, डीएफओ ने जिम्मेदारियां, दायित्वों को निभाएं

दमोह। मप्र शासन द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया के अंतर्गत वन विभाग दमोह में पदोन्नति उपरांत अलंकरण समारोह का आयोजन 21 जुलाई, सोमवार को वन मंडल कार्यालय दमोह में किया गया।इस अवसर पर 64 वनपाल और 17 उपवनक्षेत्रपाल को नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नत किया गया। साथ ही 6 सहायक ग्रेड-3 से सहायक ग्रेड-3 पर पदोन्नत हुए.पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। समारोह में वन मंडल अधिकारी डीएफओ ईश्वर जरांडे,उपवनमंडल अधिकारी एसडीओ एम.डी. मानिकपुरी, एसडीओ तेंदूखेड़ा प्रतीक दुबे, वन परिक्षेत्र अधिकारी रेंजर विक्रम चौधरी, तेजगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी अखिलेश चौरसिया व तारादेही वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र गुर्जर उपस्थित रहे।अधिकारियों ने पदोन्नत हुए सभी कर्मचारियों को नए दायित्वों और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डीएफओ ईश्वर जरांडे, एसडीओ एम.डी. मानिकपुरी और एसडीओ प्रतीक दुबे ने कहा, जो अच्छा कार्य करता है वही पदोन्नत होता है। आप सभी ने अच्छे कार्य किए हैं इसी कारण आपको यह पदोन्नति मिली है। आगे भी इसी निष्ठा और ईमानदारी से वन संरक्षण के कार्य करते रहें।कार्यक्रम में पदोन्नत अधिकारियों ने विभाग की मर्यादा और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। सफल मंच का संचालन अनवर उल्ला खान ने किया।

Next Post

6 शातिर चोर पकड़ाए, 10 टूव्हीलर, 3 बैटरी 12 लाख की जब्त

Tue Jul 21 , 2026
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन एवं चुराई हुई 10 बैटरी कीमती 12 लाख रूपये के जप्त किए गए। कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ ने खुलासा करते हुए बताया कि पलक झपकते ही […]

You May Like