जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत पंचवटी निवासी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह दीपांशु सेन 22 वर्ष निवासी पंचवटी भेड़ाघाट ने सूचना दी कि कटिंग सैलून की दुकान में काम करता है।
बहन दीपांशी सेन ने घर के ऊपर वाले कमरे में सीट में लगे लोहे के पाईप से दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली जिसकी सांसे चल रही थीं तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डाक्टर ने परीक्षण उपरांत उसकी बहन दीपांशी सेन 21 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
