सुबह बंद रहेगी कई इलाकों की बत्ती, प्री-मानसून मेंटेनेंस को लेकर शेड्यूल जारी

सतना: शहर में मानसून के आगमन से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। कल यानी रविवार को शहर के विभिन्न 33/11 केवी उपकेंद्रों (सब-स्टेशनों) में प्री-मानसून एक्टिविटी के तहत आवश्यक रखरखाव और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस वजह से शहर के दर्जनों प्रमुख इलाकों में सुबह के समय अलग-अलग चरणों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेंटेनेंस का काम दो मुख्य शिफ्टों में पूरा किया जाएगा, जिसके लिए रूट चार्ट और समय तय कर दिया गया है

सुबह 7 से 9 बजे तक इन इलाकों में रहेगा अंधेरा

पहले चरण में सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे तक सिविल लाइन एवं टिकुरिया टोला उपकेंद्र बंद रहेंगे।

सिविल लाइन और जिला न्यायालय परिसर

पौराणिक टोला व निशांत विहार
राजेंद्र नगर, टिकुरिया टोला, डिलौरा, परमहंस नगर और मैहर बाईपास।

सुबह 9 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों की कटेगी बिजली

दूसरे चरण में सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक बगहा और स्मार्ट सिटी उपकेंद्रों का रखरखाव कार्य प्रस्तावित है।

बगहा, गढ़िया टोला और अमोघा
संत नगर, सोनौरा, बेलहटा, सिजहटा और कटिया ,बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस तय समयावधि को ध्यान में रखते हुए पानी भरने और अन्य जरूरी काम सुबह ही पूरा कर लें, ताकि कटौती के दौरान किसी अप्रिय असुविधा का सामना न करना पड़े।

विभाग का कहना है कि बारिश के मौसम में फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या को रोकने के लिए यह मेंटेनेंस बेहद जरूरी है।

Next Post

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

Sun Jun 7 , 2026
ग्रेटर नोएडा, 07 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा बीटा-दो थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया गया कि बीटा-दो […]

You May Like