दहेज की मांग को लेकर महिला से की मारपीट और दी मानसिक प्रताड़ना

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.फरियादी महिला ने बताया कि मध्यरात्रि के दौरान ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज भी की.

घटना भागीरथपुरा स्थित मकान में हुई. पुलिस ने मामले में महिला के पति 21 वर्षीय लक्की पाल, सास रजनी पाल उम्र 45 वर्ष निवासी 201 भागीरथपुरा सहित एक अन्य के नाम शामिल हैं. मामले में थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर का कहना है कि 21 वर्षीय फरियादी अनामिका वर्मा ने पुलिस को दिए बयान में दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ना की बात कही है, मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

राहुल गांधी के दौरे को उतनी तवज्जो क्यों नहीं?

Tue Jan 20 , 2026
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास इंदौर के दूषित जल हादसे को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने आए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को यहां वह रिस्पांस नहीं मिला जिसकी उम्मीद लेकर आए थे. वे मुद्दे को राष्ट्रीय पटल पर उठाना चाहते थे, पर उन्हें वैसा साथ नहीं […]

You May Like