बुधनी। भारती विद्या मंदिरमें लायंस इंटरनेशनल द्वारा आयोजित लायन रोहित मेहता क्वेस्ट सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में ईशा मिश्रा ने प्रथम, वैष्णवी अग्रे ने द्वितीय तथा तान्या गोगिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. निर्णायक मंडल में लायन राजेश सुखरमानी, विद्यालय निदेशक लायन एमजेएफ विनय यादव, लायन मनीता सिद्दीकी एवं लायन भारती चौकसे उपस्थित रहे. कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती दिलना राजपूत, मुख्य वित्तीय अधिकारी श्रीमती नेहा यादव, लायंस क्लब सदस्य लायन रितु राजपूत एवं लायन निशा दरड़ा सहित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.
