कोचिंग में नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने की अश्लील हरकत; पॉक्सो एक्ट में एफआईआर

शिवपुरी:शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में लगातार दो दिन के अंतर पर एक और नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस बार एक कोचिंग में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने अपने शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक राकेश बिजौले के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 75(1), 11 और 12 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस शर्मनाक कृत्य के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी शिक्षक का जुलूस निकालने की मांग उठ रही है. फिजिकल थाना क्षेत्र में दो दिन पहले ही पुलिस ने दो 6 वर्षीय बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का पकड़े जाने के बाद जुलूस निकाला था. पुलिस की इस कार्रवाई को पूरे शहर में सराहा गया था और उम्मीद थी कि ऐसा कदम आगे के अपराधों के लिए सबक बनेगा. लेकिन इसके बावजूद दो ही दिन बाद उसी क्षेत्र में फिर एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आ जाना लोगों में नाराजगी का कारण बना हुआ है.
पीड़ित छात्रा के अनुसार वह अपने कोचिंग टीचर राकेश बिजौले के पटेल नगर स्थित पुराने घर में संचालित कोचिंग क्लास में जा रही थी. रास्ते में ही शिक्षक ने उसकी जीन्स की डिजाइन देखकर बुरी नीयत से उसके घुटने को छुआ. छात्रा के मुताबिक, इससे वह घबरा गई थी लेकिन कुछ समझ नहीं पाई. शाम करीब 6 बजे जब कोचिंग के अन्य बच्चे चले गए, तो शिक्षक ने उसे कम नंबर आने का बहाना बनाकर रोक लिया. छात्रा का आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने उसे कंधे से पकड़कर उठाया, गले लगाया और उसके गाल पर किस कर दिया. इससे वह बुरी तरह डर गई और स्तब्ध रह गई. घटना के वक्त वह डर के कारण कुछ बोल नहीं पाई और चुपचाप घर चली गई. परिजन तुरंत उसे लेकर फिजिकल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली है.

Next Post

कायस्थ समाज मनाएगा सामूहिक जन्मदिन एवं विवाह वर्षगाँठ उत्सव

Fri Mar 13 , 2026
ग्वालियर: भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर द्वारा समाज बंधुओं के जन्मदिन एवं विवाह वर्षगाँठ जो माह की प्रथम तिथि से अंतिम तिथि के मध्य हों, चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर दोलतगंज पर सामूहिक रूप से वैदिक विधि से हवन-पूजन एवं सुन्दरकांड, हनुमान चालीसा, चित्रगुप्त चालीसा कर मनाया जायेगा तथा […]

You May Like