ग्वालियर: भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर द्वारा समाज बंधुओं के जन्मदिन एवं विवाह वर्षगाँठ जो माह की प्रथम तिथि से अंतिम तिथि के मध्य हों, चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर दोलतगंज पर सामूहिक रूप से वैदिक विधि से हवन-पूजन एवं सुन्दरकांड, हनुमान चालीसा, चित्रगुप्त चालीसा कर मनाया जायेगा तथा उन्हें सामूहिक रूप से आर्शीवाद एवं शुभकामनाएं दी जायेंगी।
भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर के अध्यक्ष अभय चौधरी व सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मार्च माह का कार्यक्रम भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर पर तृतीय रविवार 15 मार्च को सायंकाल 4:30 बजे आयोजित किया जा रहा है। जिन बंधुओं के जन्मदिन तथा विवाह वर्षगाँठ 1 मार्च से 31 मार्च के मध्य हों वे तिथि तथा कार्यक्रम में अपने आगमन की सूचना 15 मार्च को सुबह 11 बजे तक वर्षा श्रीवास्तव को मोबाइल नंबर 9584063863 पर दें। आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अब हर माह के तृतीय रविवार को कायस्थ बंधूओं की वैवाहिक वर्षगांठ एवं जन्मदिन नियमित रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर दौलतगंज में मनाया जाएगा।
