
अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया जलपरी के पास दोस्त के घर में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 45 वर्षीय महिला निवासी महाराजपुर ने रिपोर्ट कराई कि राज रजक उसकी 15 साल की बेटी को 9 दिसंबर 2024 को उसके स्कूल के बाहर से बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया और जलपरी अपने दोस्त के मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। चार एवं पांच फरवरी की दरम्यानी रात करीब दो ढाई बजे भी बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था । आरोपित किशोरी की अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे ब्लेकमेल कर रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपहरण, पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी राज रजक पिता सोनू रजक 20 वर्ष निवासी महाराजपुर को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया है।
