2011 से 2024 तक भारतीय टीम मानसिक दबाव में थी, ICC ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा

रोहित शर्मा ने कहा कि 2011-2024 तक भारत के आईसीसी ट्रॉफी सूखे का कारण शीर्ष बल्लेबाजों में डर और मानसिक दबाव था, जीत के लिए टीम मानसिक मजबूती जरूरी थी।

टी20 विश्व कप विजेता और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि 2011 से 2024 तक भारत के आईसीसी प्रतियोगिताओं में खिताबी सूखा लंबे समय तक रहने का एक बड़ा कारण शीर्ष बल्लेबाजों में असफलता का डर था। उन्होंने कहा कि जब परिस्थितियां खराब चल रही थीं, तब भी टीम ने सही काम करना जारी रखा, लेकिन मानसिक दबाव और डर की वजह से लगातार जीत नहीं मिल पा रही थी।

रोहित ने याद दिलाया कि भारतीय टीम ने 2011 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में वनडे विश्व कप जीता था, लेकिन उसके बाद अगले बड़े खिताब की प्रतीक्षा 2024 तक करनी पड़ी, जब रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब भारत ने अपने नाम किया। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा मानता रहा कि कठिन समय हमेशा के लिए नहीं रहेगा और सुधार अवश्य आएगा। लेकिन मुझे नहीं लगता था कि इसमें 13 साल लगेंगे।”

Next Post

पंचायत भवन के पीछे सजा था जुआ फड़, पांच पकड़ाए

Sat Jan 24 , 2026
जबलपुर: हरसिंघी पंचायत भवन के पीछे सजे जुआ फड़ पर सिहोरा पुलिस ने छापा मारते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हरसिंघी पंचायत भवन के पीछे ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे जमुना प्रसाद पटेल निवासी जुनवानी खुर्द, मनोज […]

You May Like