खांड समिति से 6000 क्विंटल धान गायब

1 करोड़ से ऊपर की कर ली फर्जी एंट्री

जबलपुर: धान खरीदी खत्म हो चुकी है परंतु कई समितियों द्वारा हेरा फेरी थम नहीं रही है, वहीं एक और मामला मझौली की खांड समिति का सामने आया है। जहां पर समिति से लगभग 6000 क्विंटल धान गायब है। लेकिन उसके बावजूद भी समिति द्वारा उसकी फर्जी एंट्री कर ली गई है। जिसकी कीमत लगभग 1 करोड रुपए से ऊपर है।
जानकारी के अनुसार मझौली की खांड समिति के केंद्र क्रमांक 1 में जांच के दौरान 6000 क्विंटल धान कम पाई गई है। जिसका समर्थन मूल्य 1 करोड़ 38 लाख रुपए है। जिसमें केंद्र प्रभारी ऑपरेटर के साथ-साथ सर्वेयर की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

एंट्री पोर्टल पर भी चढ़ा दी धान
कलेक्टर द्वारा इस पूरे मामले में 6 सदस्य जांच दल बनाया गया था, जांच दल द्वारा पहुंचकर जांच की और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कच्चे कागजों पर तो धान की एंट्री दिखाई दे रही है, लेकिन उसके बाद वही एंट्री पोर्टल पर भी किसी के द्वारा चढ़ा दी गई है। जिसके बाद जांच टीम ने सभी रजिस्टर और कच्ची पर्ची जप्त कर लिए हैं।
जब धान नहीं तो कैसे हो गई पास
खांड समिति में हुए इस गोलमाल में सबसे महत्वपूर्ण बातें सामने आई है कि जब धान ही समिति तक नहीं पहुंची थी तो उसको सर्वेयर द्वारा कैसे पास की गई और इस धान को पास करने के बाद पोर्टल पर भी चढ़ा दिया गया है, असल में वह धान समिति के पास है ही नहीं। इस पूरे मामले में सर्वेयर की भूमिका सबसे ज्यादा संदिग्ध है। जिसके द्वारा फिजिकली धान मौजूद न होने के बाद भी उसे अपनी आईडी से पास कर दिया गया, क्योंकि जब तक धान सर्वेयर की आईडी से पास नहीं होती है तब तक उसकी ई- उपार्जन पोर्टल पर एंट्री नहीं हो सकती है।

Next Post

तीन स्कूल ने वसूली लगभग 10 करोड़ की फीस

Sun Feb 16 , 2025
जिला समिति ने की कार्यवाही, 30 दिन में वापस करने के आदेश जबलपुर: निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि पर तीन और निजी स्कूल माफिया पर शिकंजा कस दिया गया हैं। जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही के तहत कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में गठित जिला समिति ने […]

You May Like