शादी समारोह में जा रहे लोगों की कार को टक्कर मारी एक युवक की मौत, 2 घायल हुए

करनवास/ब्यावरा।रविवार की सुबह 7 बजे के लगभग करनवास थानांतर्गत परसुलिया के समीप एक कार को अज्ञात वाहन ने जोर की टक्कर मार दी, कार में सवार शिवपुरी निवासी युवक का निधन हो गया. जबकि दो अन्य लोगों को चोट आई है. जिन्हें प्राथमिक उपचार बाद इंदौर रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार हाइवे पर परसुलिया के आगे पेट्रोल पंप के पास पुलिया के यहां कार को अज्ञात वाहन ने जोर की टक्कर मार दी. कार में तीन व्यक्ति सवार थे. कार में सवार चेतन दुबे निवासी शिवपुरी ने गंभीर चोट के चलते दम तोड़ दिया. जबकि अभिषेक पिता सुरेश कुमार पाराशर एवं लक्ष्य शर्मा को भी चोट आई है. घायलों को ब्यावरा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें इंदौर भेजा गया है.

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थेे

कार में सवार सभी लोग मूलत: शिवपुरी निवासी है जो कि इंदौर में नौकरी व अन्य कार्य करते है. यह शिवपुरी में अभिषेक शर्मा के भाई के साले के शादी समारोह में शामिल होने इंदौर से कार द्वारा जा रहे थे कि यह घटना हो गई. घायलों को तुरंत ब्यावरा लाया गया. यहां के एक निजी नर्सिंग होम में उनका उपचार किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें इंदौर भेजा गया है. घटना की जानकारी लगते ही कार में सवार लोगों के परिजन, रिश्तेदार ब्यावरा पहुंचे.

जानकारी के अनुसार अभिषेक शर्मा के जीजाजी भी कार से आने वाले थे किंतु रात्रि होने के कारण उन्होंने कार से न चलते हुए ट्रेन द्वारा इंदौर से शिवपुरी जाने का निर्णय लिया. इस तरह वह कार में नहीं आये.

Next Post

दतिया से पकड़ा गया पाक के इशारे पर काम कर रहे टेरर मॉड्यूल का गुर्गा

Sun Nov 30 , 2025
ग्वालियर। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के इशारे पर चल रहे एक टेरर मॉड्यूल से जुड़े आतंकवादी को अंचल के दतिया जिले से गिरफ्तार किया है मॉड्यूल के दो अन्य आतंकवादियों को पंजाब और उत्तरप्रदेश के बिजनौर से पकड़ा गया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर […]

You May Like