राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

गुवाहाटी, 10 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शुक्रवार को वर्षा प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयलय चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट सूखा रहने की उम्मीद थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और आज भी थोड़ी बारिश हुई है। इसलिए इसमें थोड़ी नमी रहेगी। हम इसका फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन यह एक अच्छी विकेट लग रही है। तुषार आराम कर रहे हैं और बृजेश टीम में आए हैं। यह एक नई शुरुआत है। मैंने टीम से कहा था कि मुंबई के खिलाफ जीत के बाद जैसे ही अगला दिन शुरू हुआ, वह अतीत हो गया। हमें उसे भूलना होगा। होटल से निकलने से पहले संगकारा ने भी यही बात कही थी। तीनों मैच अब अतीत हैं। आज हमें प्रदर्शन करना है। अगर हम नहीं करते, तो हम दो अंक गंवा देंगे और हम ऐसा नहीं चाहते। जब तक खिलाड़ी अच्छा खेलते रहेंगे, मैं खुश हूं। मैं इस बल्लेबाज़ी से संतुष्ट हूं, पूरी टीम से संतुष्ट हूं। उम्मीद है कि यह सिलसिला जारी रहेगा।

वहीं आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि यह हमारा पहला अवे मैच है। उन्होंने दर्शकों का रूके रहने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह पहले से ही हमारा घरेलू मैदान है। हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं। दुर्भाग्य से डफी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह जॉश हेजलवुड आए हैं। डफ़ी ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। लेकिन सभी जानते हैं कि जोश एक अनुभवी और स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि उनकी मौजूदगी हमें बेहतर मानसिक स्थिति में ले जाएगी।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

राजस्थान रॉयल्स (एकादश): यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जाडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जॉश हेजलवुड।

 

 

Next Post

मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष बने हिमांशु खरे 

Fri Apr 10 , 2026
जबलपुर । मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर हिमांशु खरे का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विवेक कृष्ण तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से संदेश साझा करते हुए […]

You May Like

मनोरंजन