वॉटर फॉल में दो सहेलियों की मौत का मामला: फुटेज से तीन चिन्हित, पहचान के बाद होगी पूछताछ

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय की 9 वीं कक्षा में पढऩे वाली दो छात्राओं की भदभदा वॉटर फॉल में डूबने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी। सीसीटीव्ही फुटेज तीन लोगों को चिन्हित किया गया है जो घटना के समय वहां पर मौजूद थे। अब इनकी पहचान की जा रही है इसके बाद पुलिस तीनों से पूछताछ करने की तैयारी में है। फिलहाल मामले की जांच हत्या, हादसा एंगल पर जांच रही है।

विदित हो कि रांझी मानेगांव बुद्धू कच्छी का बाड़ा निवासी 14 वर्ष देवांशी कोरी एवं श्रुति यादव 14 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्राएं थीं और दोनों केंद्रीय विद्यालय खमरिया अध्यनरत थी। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे दोनों अपनी दो अन्य सहेलियों प्रतिज्ञा ठाकुर, आयुषी सोनवारे के साथ प्रोजेक्ट बनाने एवं स्कूल जाने का कहते हुए घरों से निकल गई थी। इसके बाद चारों सहेलियां पिकनिक मनाने भदभदा वाटर फॉल गई थी जहां गहरे पानी में जाने से देवांशी और श्रुति डूब गई थी।

बुधवार दोपहर दोनों के शव मिले थे। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही है। आरोप के चलते पुलिस हत्या एंगल पर भी जांच कर रही है। शुक्रवार को सीसीटीव्ही फुटेज से तीन ऐसे लोग चिन्हित किए गए जो घटना स्थल पर मौजूद थे। पुलिस अब इनकी जानकारी जुटा रही है साथ ही पहचान के बाद तीनों से पूछताछ होगी।

Next Post

आंगनवाड़ी: आकांक्षी आदर्श ब्लॉक बनाने का लक्ष्य

Sat Nov 8 , 2025
देवसर:जनपद पंचायत सभागार में जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों की जमीनी स्थिति पर भी चर्चा हुई।बैठक के दौरान कई सुपरवाइजरों ने आंगनवाड़ी भवनों […]

You May Like