देवसर:जनपद पंचायत सभागार में जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों की जमीनी स्थिति पर भी चर्चा हुई।बैठक के दौरान कई सुपरवाइजरों ने आंगनवाड़ी भवनों की जर्जर स्थिति, पानी की कमी और बच्चों के बैठने की सुविधा न होने जैसी समस्याओं से अवगत कराया। सुपरवाइजरों ने यह भी अनुरोध किया कि निरीक्षण कार्यों की सुगमता के लिए केंद्रों में एक पर्यवेक्षक कक्ष की व्यवस्था की जाए।
अध्यक्ष पाठक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर एवं महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर और कर्मचारी मिलकर इस ब्लॉक को आकांक्षी आदर्श ब्लॉक के रूप में विकसित करने का प्रयास करें, ताकि सरकार का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग का समूचा अमला उपस्थित रहा।
