मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी और रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 08 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता बताया।
प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भी कामना की।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ”एक्स” पर श्री आडवाणी के निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है।
उन्होंने श्री आडवाणी के लिए अपने संदेश में लिखा: “श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने हमेशा निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।”
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक अलग पोस्ट में तेलंगाना के मुख्यमंत्री को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गारू को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”

Next Post

एनआईए ने छत्तीसगढ़ में छापेमारी की

Sat Nov 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में बारह स्थानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के सशस्त्र कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट और घात लगाकर किए गए हमले से जुड़े 2023 […]

You May Like